फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पीएम स्वनिधि योजना में नगर निगम ऋषिकेश पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




पीएम स्वनिधि योजना में ऋषिकेश नगर निगम को लगातार तीसरी बार पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश भर में हरिद्वार जनपद का रुड़की नगर निगम दूसरे नंबर पर है। जबकि पौड़ी जनपद का कोटद्वार नगर निगम 88 फीसदी लक्ष्य के साथ 9वें स्थान पर है।



शासन ने पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट हर तीन माह में जारी की जाती है। इस तिमाही में भी पूरे प्रदेश में नगर निगम ऋषिकेश प्रथम स्थान पर रहा। पीएम स्वनिधि योजना में स्ट्रीट वेंडरों का पंजीकरण, ऋण व उनको रोजगार देने की प्रगति की समीक्षा की जाती है।
विज्ञापन


ऋषिकेश नगर निगम का इस तिमाही का लक्ष्य 1175 रखा गया था। जिसके तहत नगर निगम ऋषिकेश को 1787 स्ट्रीट वेंडरों के आवेदन मिले। जिसमें से 1452 वेंडरों को आवेदन स्वीकार किए गए। नगर निगम ने 120 फीसदी लक्ष्य की प्राप्ति की है। नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नगर आयुक्त नेगी ने बताया कि लगातार तीसरी तिमाही में नगर निगम ऋषिकेश को प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन






Iकौन होते हैं स्ट्रीट वेंडर
I
I
I
Iस्ट्रीट वेंडर को हिंदी में सड़क विक्रेता कहते हैं। स्ट्रीट वेंडर, आम जनता को सामान, खाद्य पदार्थ या रोजमर्रा की जरूरी चीजें बेचते हैं। वे सड़क, गली, फुटपाथ, सार्वजनिक पार्क या किसी दूसरे सार्वजनिक या निजी क्षेत्र में अपना कारोबार करते हैं। स्ट्रीट वेंडर, अस्थायी ढांचा बनाकर या एक जगह से दूसरी जगह जाकर अपना काम करते हैं।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें