नगर निगम में संविदा पर तैनात एक कर्मचारी संदिग्ध परिस्थिति में गंगा में डूब गया। एसडीआरएफ युवक की तलाश कर रही है। एसडीआरएफ ढालवाला प्रभारी कवींद्र सजवाण ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे राम कुमार उर्फ नकुल (25) पुत्र नरेश चंद निवासी वाल्मीकिनगर ऋषिकेश त्रिवेणी घाट बहत्तर सीढ़ी के पास गंगा नदी में डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जल पुलिस को सूचना दी। उसके बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान गंगा नदी में अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवक नगर निगम ऋषिकेश में संविदा पर तैनात था।