ढालवाला। नगर पालिका मुनि की रेती को सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित पॉलीथीन मुक्त बनाने के लिए पालिका ने प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती और सफाई निरीक्षक कमल सिंह चौहान के नेतृत्व में जानकी सेतु, 14 बीघा, ढालवाला और खारास्रोत क्षेत्र में छापे मारे गए। अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ पांच चालान कर 1,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, कुछ लोगों को चेतावनी देकर भविष्य में पॉलीथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए गए।