फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: बदरी-केदार के दर्शन के बाद मुंबई लौटे उद्योगपति मुकेश अंबानी, सुरक्षा व्यवस्था की गई चाकचौबंद

Tue, 22 Oct 2024 11:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

बदरी और केदारनाथ के दर्शन के बाद उद्योगपति मुकेश अंबानी हेलिकॉप्टर से वापस देहरादून पहुंचे। इसके बाद सवा 12 बजेे अपने विमान से मुंबई के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन करने के बाद देहरादून एयरपोर्ट से करीब सवा 12 बजे वापस मुंबई के लिए रवाना हुए। मुकेश अंबानी सुबह करीब 7.35 बजे अपने निजी चार्टर्ड विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे।

ये भी पढ़ें...सियासत: ...मैं अब ज्यादा दौड़ भाग नहीं कर पाऊंगा, केदारनाथ उपचुनाव में इन्हें आगे रखना चाहते हैं हरीश रावत

एयरपोर्ट पर पहले से खड़े दो हेलिकॉप्टर सेे वह और अन्य लोग करीब 8.20 बजे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। बदरी और केदारनाथ के दर्शनों के बाद वह हेलिकॉप्टर से वापस देहरादून पहुंचे। इसके बाद सवा 12 बजेे अपने विमान से मुंबई के लिए रवाना हुए। उनके कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें