जौलीग्रांट। थानो चौक पर डंपर से टकराकर एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। डंपर मालिक और अन्य की मदद से घायल युवक को जौलीग्रांट पहुंचाया गया। जहां युवक का उपचार किया जा रहा है। शाम करीब साढ़े चार बजे एक डंपर थानो चौक से धारकोट की तरफ जा रहा था। वहीं एक युवक बाइक से भोगपुर से थानो चौक की तरफ आ रहा था। थानो चौक पर बाइक सवार डंपर से टकराकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि डंपर मालिक और अन्य लोगों की ओर से घायल युवक को अस्पताल भिजवाकर पुलिस को सूचना दी गई है। घायल युवक का नाम कृष निवासी रामनगर डांडा बताया जा रहा है। संवाद