फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल चोरी और जलाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। मोटरसाइकिल चोरी और जलाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि बीती 28 नवंबर को मोहित शर्मा पुत्र स्व. राकेश शर्मा, निवासी 9, मुखर्जी मार्ग, मेन बाजार, ऋषिकेश ने पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी की तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि वह अपने मित्र की रायल इनफिल्ड मोटरसाइकिल लेकर घर गए थे। रात को किसी ने घर के अंदर घुसकर मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी शुभम कुमार निवासी गली नंबर 2, शांति नगर, ऋषिकेश को भैरव मंदिर के पीछे से गिरफ्तार किया। चोरी की मोटरसाइकिल को आरोपी के बताए स्थान से बरामद कर लिया गया है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि शुक्रवार सुबह रेखा साहनी पत्नी सुरेंद्र साहनी निवासी, न्यू त्रिवेणी कॉलोनी, ऋषिकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनकी बुलेट मोटरसाइकिल को किसी व्यक्ति ने आग लगा दी थी। आरोपी शुभम ने बताया कि उसने ही मोटरसाइकिल पर आग लगाई थी। आरोपी के खिलाफ दोनों मामलों में संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें