फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: धरना स्थल पर पहुंचीं मृतक अजेंद्र की मां

Tue, 04 Nov 2025 01:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनि की रेती खारास्रोत पार्किंग के समीप अंग्रेजी शराब का ठेका हटाने के लिए धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों से मिलने मृतक अजेंद्र कंडारी की मां विमला देवी और बहन किरन चौहान पहुंची। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारियों के साथ अपना दुख साझा किया। सोमवार को खारास्रोत मुनि की रेती ठेका परिसर में ठेका संचालक के मजदूर राजस्व विभाग की भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने में जुटे रहे। राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की निगरानी में मजदूरों ने अतिक्रमण हटाया। ठेका संचालक को टिहरी प्रशासन की ओर से ठेका संचालित करने के लिए राजस्व विभाग की भूमि पर करीब 100 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई थी लेकिन ठेका संचालक ने 214 वर्ग मीटर भूमि पर ठेका संचालित कर दिया, जो आवंटित भूमि से करीब 114 वर्ग मीटर अधिक निकली। प्रदर्शनकारियों के विरोध पर राजस्व विभाग की टीम ने भूमि की पैमाइश की थी। राजस्व विभाग की निगरानी में ठेका संचालक के मजदूर सोमवार सुबह से ही अतिक्रमण हटाने में जुटे रहे। वहीं खारास्रोत पार्किंग में संयुक्त संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस मौके पर विकास चंद्र रयाल, दिनेश मास्टर, तनु रावत, प्रदीप राणा, हिमांशु बिजल्वाण, संजय सिलस्वाल, रामेश्वरी चौहान, सरदार पुंडीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें