फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मध्य प्रदेश से कथा सुनने आईं मां-बेटी गंगा में बहीं

Thu, 10 Jul 2025 01:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनि की रेती ब्रह्मपुरी क्षेत्र के एक आश्रम में कथा श्रवण के लिए मध्य प्रदेश के मुरैना से आई मां-बेटी (मनू उपाध्याय और गौरी) बुधवार को गंगा में स्नान के दौरान बह गईं। एसडीआरएफ गंगा में रेस्क्यू अभियान चला रही है। गंगा उफान पर होने के कारण दोनों का पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू में भी दिक्कतें आ रही हैं। इस घटना से आश्रम और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।राम तपस्थली ब्रह्मपुरी क्षेत्र के एक आश्रम में इन दिनों कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा श्रवण के लिए देश भर से श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। श्रद्धालु हर सुबह बड़ी संख्या में स्नान करने के लिए आश्रम के समीप बह रही गंगा किनारे पहुंच रहे हैंं। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे श्रद्धालु बड़ी संख्या में गंगा किनारे स्नान कर रहे थे। बताया जा रहा है कि आश्रम की ओर से भी स्नान के लिए एक-दो जगह चिह्नित किए गए थे। हालांकि इन स्थानों पर सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए थे। यहां स्नान के दौरान मनू उपाध्याय (45) पत्नी मनीष उपाध्याय कैलाश रस मुरैना मध्य प्रदेश और उनकी बेटी गौरी (18) गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गए। श्रद्धालुओं के चीखने-चिल्लाने पर आश्रम से कुछ लोग गंगा किनारे पहुंचे। तब तक मां और बेटी करीब 200 मीटर तक बहने के बाद आंखों से ओझल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने सर्च अभियान शुरु किया लेकिन गंगा के उफान में होने के कारण दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें