फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एम्स में अधीक्षक सहित कई महत्वपूर्ण पद रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकार्यवाहक के भरोसे चल रहा कार्य, एक पर कई कार्यों की जिम्मेदारी
विज्ञापन

I

I
I

एम्स ऋषिकेश में अधिकांश प्रशासनिक पद रिक्त चल रहे हैं। जिन पर कार्यवाहक के तौर पर तैनाती की गई है। इसके साथ ही अस्पताल का सबसे महत्वपूर्ण चिकित्सा अधीक्षक का पद भी काफी लंबे समय से रिक्त चल रहा है।



एम्स ऋषिकेश में उप निदेशक प्रशासन, कुलसचिव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व जनसंपर्क अधिकारी के पद रिक्त चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि उक्त सभी पद प्रतिनियुक्ति के हैं। इनमें से कुछ सेवानिवृत्त हो चुके हैं तो किसी की प्रतिनियुक्ति अवधि पूर्ण हो चुकी है। इन सभी पदों पर कार्यवाहक के तौर पर तैनाती की गई है।
विज्ञापन


एम्स में अधिकारियों की कमी के चलते एक ही अधिकारी को कई दायित्वों की जिम्मेदारी दी गई है। बीते 31 अक्तूबर को एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल सेवानिवृत्त हो गए थे। करीब डेढ़ माह बाद यह जिम्मेदारी कार्यवाहक के तौर पर संदीप कुमार को दी गई है। जबकि संदीप कुमार के पास पूर्व से ही वरिष्ठ पुस्तकालय अध्यक्ष व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का दायित्व भी है। अब वह तीन दायित्वों का निर्वहन एक साथ करेंगे। वहीं एम्स अस्पताल में सबसे महत्वपूर्ण चिकित्सा अधीक्षक का पद भी करीब डेढ़ वर्ष से रिक्त चल रहा है। इस पर भी कार्यवाहक के तौर पर तैनाती की गई है।
विज्ञापन





I
I

Iरिक्त पदों पर तैनाती के लिए प्रक्रिया की गई थी। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार भी हुए थे, लेकिन कुछ चयनित अभ्यर्थियों ने तैनाती नहीं दी है। रिक्त पदों को भरने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। - प्रो. मीनू सिंह, कार्यकारी निदेशक, एम्स ऋषिकेशI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें