Iलोकसभा चुनावों को लेकर एसडीआरएफ जवानों को निर्देश जारीI
एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर मौजूद एसडीआरएफ पोस्टों पर अधिकारियों और कर्मचारियों का मासिक सम्मेलन लिया गया। इस दौरान कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने पोस्ट प्रभारियों को स्थाई पोस्टों के लिए भूमि चिह्नित करने को कहा। कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने कर्मचारियों के आवासीय भोजन व्यवस्था, उपकरणों की स्थिति और अन्य व्यक्तिगत समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। जवानों को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहने के निर्देश दिए गए। एसडीआरएफ के सभी कार्मिकों को पोस्टल बैलेट या पोलिंग बूथ पर जाकर सौ फीसदी मतदान करने को प्रेरित किया। इस दौरान उप सेनानायक मिथिलेश सिंह, सहायक सेनानायक श्याम दत्त नौटियाल, निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी, हरक सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।