रानीपोखरी क्षेत्र में बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है। रविवार के दिन बंदरों के झुंड ने एक दस साल के बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया।
स्थानीय निवासी नरेंद्र चौहान ने कहा कि रानीपोखरी चौक के पास बंदरों के झुंड ने अमन (10) पुत्र कमलेश पर हमला कर उसे घायल कर दिया। कहा कि इससे पहले भी बंदर कई स्थानीय लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। अमन रानीपोखरी चौक के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों ने बच्चे की पीठ पर काटा है। उनकी मांग है कि रानीपोखरी से बंदरों को पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए।