फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी

Sat, 12 Sep 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। श्रीदेव सुमन जौलीग्रांट चौक के पास मोबाइल फोन की दुकान का ताला तोड़कर चोर कई मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी कर ले गए। वहीं अठ्ठूरवाला वार्ड सात स्थित भैरो मंदिर के पास जल संस्थान के नलकूप से मुख्य विद्युत केबल चोरी होने से सैकड़ों लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। गौरव राठौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चौक के पास भारतीय स्टेट बैंक के सामने उनकी ग्लोबल मोबाइल स्टोर नाम से दुकान है। बीती रात चोर दुकान का ताला तोड़कर कई मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी कर ले गए। वहीं, वार्ड सात के सभासद राजेश भट्ट ने बताया कि भैरो मंदिर स्थित जल संस्थान के नलकूप से चोर मुख्य विद्युत केबल काटकर ले गए। इससे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। जल संस्थान के सहायक अभियंता विनोद असवाल ने बताया कि नलकूप से दूसरी बार विद्युत केबल चोरी हुई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने बताया कि सभी मामलों में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें