डोईवाला। बुल्लावाला में सड़क निर्माण के लिए सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने शिलान्यास किया। स्थानीय ग्रामीण काफी समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। मारखम ग्रांट के बुल्लावाला गांव में 49.73 लाख की लागत से बनने वाली सड़क के लिए सोमवार को विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। विधायक गैरोला ने कहा कि जनसमस्याओं का निदान प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बढ़ाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग सदस्य परमिंदर सिंह बाउ, स्थानीय निवासी कुसुम शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, वरिष्ठ नेता मनीष धीमान, मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, ललित पंत, कुसुम शर्मा, शिवप्रसाद सती, जसविंदर सिंह डाली, मनमोहन नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद