ऋषिकेश। हरिपुरकलां में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे। जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं को सुना। क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए उन्होंने विधायक निधि से सड़क निर्माण के लिए 5 लाख रुपये 50 स्ट्रीट लाइट और 5 सीसीटीवी कैमरे लगवाने की घोषणा की। उन्होंने संबंधित कार्यों को जनहित की दृष्टि से प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने की बात कही साथ ही अग्रवाल ने मंडल प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारी को सम्मानित किया जिनमे पुष्पा देवी, दीपमाला नेगी, दीपक पंत, माल दत्त गैरोला, अनुपम त्यागी, चेतन चौबे, राजकुमार राणा, जयप्रकाश मिश्रा आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान गीतांजलि जखमोला ने की और जबकि संचालन राजेश लखेड़ा ने किया।इस अवसर पर मनोज जखमोला, दिव्या बेलवाल, मनोज शर्मा, सुंदरलाल गौड़, पंकज पाल, आशीष भट्ट, प्रीति बहुखंडी, वैभव अरोड़ा, ममता आदि उपस्थित रहे।