ऋषिकेश। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में हिंदी का शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों को विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सम्मानित किया। विधायक अग्रवाल ने कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार, सभ्यता और राष्ट्रीय स्वाभिमान की पहचान है। हिंदी को जन-जन तक पहुंचाने और आने वाली पीढ़ियों को अपनी मातृभाषा एवं राष्ट्रभाषा के प्रति गौरव का भाव जगाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर सुशीला बर्थवाल, नीलम रावत, प्रमोद बडोला, डॉ. नागेंद्र प्रसाद पोखरियाल, मोहनलाल रणाकोटी, नीता गोस्वामी, आदि शिक्षको को सम्मानित किया गया। संवाद