फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विधायक ने विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक

Fri, 23 Oct 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में जल संस्थान और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर पेरी अर्बन पेयजल योजना की समीक्षा की। उन्होंने बापू ग्राम, शिवाजी नगर, मालवीय नगर और गीता नगर समेत अन्य क्षेत्रों में वर्ष 2021 से 2024 के बीच योजना के तहत क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के पुनर्निर्माण की स्थिति जानी।अग्रवाल ने कहा कि सड़कों के सुधार और पुनर्निर्माण के लिए जल संस्थान नगर निगम को 13 करोड़ रुपये दे चुका है, इसके बावजूद निर्माण कार्य लंबित है। उन्होंने इस पर नगर आयुक्त के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि बदहाल सड़कों से आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। धनराशि उपलब्ध होने के बाद भी निर्माण में देरी गंभीर विषय है। इस अवसर पर जलकल अभियंता अरुण रावत, अधिशासी अभियंता आर के राणा, नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें