फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गुमानीवाला में विधायक ने सुनी समस्याएं

Fri, 11 Sep 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। गुमानीवाला में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का जनता एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक अग्रवाल ने गुमानीवाला क्षेत्र में 100 स्ट्रीट लाइट लगाने, सड़क एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों के लिए 15 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। विधायक अग्रवाल ने कहा कि गुमानीवाला क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैनाल रोड पर बने नाले को स्लैब से ढकने और आंतरिक सड़कों के निर्माण एवं सुधार के कार्य कराए गए हैं। ओम विहार, देवेंद्र विहार, भैरव कॉलोनी, तुलसी विहार सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें