फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: भाजपा की जीत पर विधायक ने जताई खुशी

Sat, 17 Jan 2026 02:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ खुशी व्यक्त करते विधायक प्रेमचंद अग्रवाल। स्रोत जागरूक पा
विज्ञापन
महाराष्ट्र में हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खुशी व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता पर एक बार फिर विश्वास जताया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि देशभर में भाजपा के प्रति जनसमर्थन निरंतर मजबूत हो रहा है। इस मौके पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सुमन, ममता रतूड़ी, पुनीता भंडारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिवम टुटेजा, चंदू यादव, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें