ऋषिकेश। प्राचीन सिद्ध पीठ कमलेश्वर महादेव मंदिर, सोमेश्वर नगर में आयोजित विशाल भंडारे में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने शिवालय में जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया और प्रसाद वितरित किया। अग्रवाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक व आध्यात्मिक परंपराएं हमारी संस्कृति और आस्था का आधार हैं। भगवान शिव की आराधना से मन को शांति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने कमलेश्वर महादेव से क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष प्यारेलाल जुगरान, संजय ध्यानी, कृतराम जोशी आदि उपस्थित रहे।