रायवाला में हरिद्वार-देहरादून हाईवे किनारे लगी बेंच को शरारती तत्वों ने तोड़ दी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से दून हरिद्वार हाईवे पर रायवाला में यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक बस स्टॉप बनाया गया है। यात्रियों के बैठने के लिए दो बेंच भी लगाई गई हैं। कुछ दिन पहले कुछ शरारती तत्वों ने पीएनबी बैंक के सामने लगी बेंच को तोड़ दिया, जिसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।