ऋषिकेश। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रांतीय आह्वान पर ऋषिकेश शाखा में चरणबद्ध आंदोलन के तहत विभागीय गेट मीटिंग कार्यक्रम किया गया। पहले दिन सिंचाई विभाग और पशुपालन विभाग, पशुलोक में आयोजित हुई जिसमें मिनिस्टीरियल फेडरेशन के कार्मिकों ने भागीदारी की। गढ़वाल मंडलीय महामंत्री अभिषेक नवानी ने कहा कि 7 से 19 सितंबर तक ऋषिकेश सहित प्रदेश के प्रत्येक जिले और ब्लॉक में विभागीय गेट मीटिंग की जाएंगी। इसके बाद 20 से 24 सितंबर तक कैबिनेट मंत्रियों को ज्ञापन सौंपकर फेडरेशन की लंबित 12 सूत्रीय मांगों के निस्तारण की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को जिला स्तर पर प्रत्येक तहसील में सामूहिक एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार की ओर से निर्णय नहीं लिया गया तो 5 अक्टूबर को प्रदेशभर के मिनिस्टीरियल कर्मचारी परेड ग्राउंड से सचिवालय घेराव के लिए कूच करेंगे।इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार, किरण पाल,एसपी घिल्डियाल, लक्ष्मण प्रसाद, रमेश भट्ट, सोबन सिंह पुंडीर, राजेंद्र भंडारी, नेहा, राकेश लाल, निशा, अमन नौटियाल, प्रकाश सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।