फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सीएम के जन्मदिन पर किया गंगा का दुग्धाभिषेक

Wed, 16 Sep 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के जन्मदिन पर किया गंगा का दुग्धाभिषेक
विज्ञापन

ऋषिकेश/ढालवाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिन पर भाजयुमो के जिला महामंत्री कौशल बिजलवान के नेतृत्व में त्रिवेणी घाट पर धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने मां गंगा का 51 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान स्वस्तिवाचन और विधिवत पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामना की। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के विकास और प्रगति की कामना की।वहीं मुृनि की रेती क्षेत्र में भाजपा ओबीसी मोर्चा टिहरी गढ़वाल की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय खारास्रोत में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कॉपी, किताबें और पेंसिल वितरित की गईं। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र थलवाल ने कहा कि पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना है। कार्यकर्ताओं ने बच्चों को शिक्षा को प्राथमिकता बनाने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें