फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विदेशी परिंदों ने आसन साइट में दी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
आसन रामसर साइट में प्रवासी पक्षियों के आने का सिलसिला शनिवार को शुरू हो गया। सुर्खाब प्रजाति के 14 पक्षियों के एक दल ने मौजूदा सीजन में सबसे पहले अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।प्रवासी पक्षियों की आमद शुरू हो जाने से वन विभाग ने भी आवश्यक उपाय शुरू कर दिए हैं। सर्दी के मौसम में साइबेरिया, यूरोप, रूस, ईरान, अफगानिस्तान आदि के अत्यधिक ठंडे इलाकों के अलावा उच्च हिमालयी क्षेत्रों से पलायन करके बड़ी संख्या में पक्षी प्रवास के लिए आसन रामसर साइट में आते हैं। पक्षियों का यह प्रवासकाल अक्तूबर माह के पहले सप्ताह से लेकर मार्च के अंत तक चलता है। इसी क्रम में प्रवासी पक्षियों का पहला दल आसन रामसर साइट में पहुंचा है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 14 सुर्खाब नामक प्रजाति के पक्षियों के इस दल के आसन में आज जाने से एक दो दिन में सुर्खाब की संख्या बढ़ने की पूरी उम्मीद है। बताते चलें आसन झील में सुर्खाब पक्षी के अधिक संख्या में आने के कारण ही इसे उत्तराखंड की पहली रामसर साइट का दर्जा मिला हुआ है। आसन के रेंजर आनंद रावत ने बताया प्रवासी पक्षियों के आने के साथ ही रामसर साइट क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा अन्य आवश्यक उपाय भी विभाग के माध्यम से कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें