I
I
I
I- समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार मंडल संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापनI
उद्योग व्यापार मंडल संघर्ष समिति के पदाधिकारी ने विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब सिंध क्षेत्र प्रबंध समिति के ट्रस्ट पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने सप्ताहभर के अंदर संस्था और व्यापारियों की बैठक आयोजित करने की मांग की।
समिति सदस्यों ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से किरायेदारों को अनाप शनाप किराया वृद्धि और अन्य चीजों को लेकर नोटिस जारी किए जा रहें हैं। व्यापारियों का पिछले कुछ समय से किराया जमा करना भी बंद कर रखा है। जिस कारण व्यापारी अपने आप को प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। इसके अलावा कई विषयों पर व्यापारी और ट्रस्ट के बीच सामंजस्य का अभाव देखने में आ रहा है। जिससे व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है।
कहा कि संस्था में बहुत से किरायेदार कई वर्षों पुराने हो चुके हैं। समय-समय पर उनके किराये में वृद्धि भी होती रही है। पिछले चार-पांच वर्षों से ट्रस्ट के कुछ प्रतिनिधियों की ओर से किरायेदारों से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उनकी कार्यशैली से संस्था की छवि प्रभावित हो रही है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, दीपक कुमार तायल, राजकुमार अग्रवाल, संदीप गुप्ता, राकेश अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।