ऋषिकेश। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास में अभिभावकों और शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक में छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विकास, अनुशासन और प्रथम मासिक परीक्षा के परिणामों पर चर्चा की गई। अभिभावकों को प्रथम मासिक परीक्षा का परिणाम दिखाया गया। प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास प्रदान करना है। उन्होंने अभिभावकों से छात्रों की नियमित पढ़ाई पर ध्यान देने और विद्यालय प्रबंधन से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर रविंद्र परमार, सतीश चौहान, मनोज पंत, मनोरमा शर्मा, चंद्रप्रकाश डोभाल, राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।