फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: मेरठ-बागपत की बसें ले जा रहीं चारधाम की सवारी, रोटेशन समिति ने जताया एतराज

Fri, 28 Apr 2023 04:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

चारधाम यात्रा पर जाने के लिए रोटेशन की बसों को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं, हरिद्वार से बागपत, मेरठ, झांसी और कानपुर की बसों से चारधाम यात्रियों को ढोया जा रहा है।
विज्ञापन
चारधाम - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ और बागपत की बसों से चारधाम यात्रा में सवारी ले जाने पर रोटेशन के पदाधिकारियों ने कड़ा ऐतराज जताया है। पदाधिकारियों ने कहा कि परिवहन विभाग की अधिकारियों की मिलीभगत से दूसरे राज्यों के वाहनों से तीर्थयात्रियों को ले जाया जा रहा है। इसीलिए रोटेशन की बसों को काम नहीं मिल पा रहा है। रोटेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द ही बाहरी राज्यों के वाहनों रोका नहीं जाता है तो वे स्वयं बाहरी राज्यों के वाहनों को खाली कराकर रोटेशन की बसों में तीर्थयात्रियों को भरेंगे।

विज्ञापन


रोटेशन के कार्यालय में आयोजित बैठक में रोटेशन के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने कहा कि चारधाम यात्रा पर जाने के लिए रोटेशन की बसों को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं, हरिद्वार से बागपत, मेरठ, झांसी और कानपुर की बसों से चारधाम यात्रियों को ढोया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों के हरिद्वार और ऋषिकेश में ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड बनवाए जा रहे हैं। ये बसें हरिद्वार से सवारी भरकर चारधाम पहुंच रही हैं। वहीं, रोटेशन की बसें यात्रियों के इंतजार में खड़ी रहती हैं।

रोटेशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि इस काम में परिवहन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से यह काम हो रहा है। टीजीएमओ के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने कहा कि बाहरी राज्यों की बसों का संचालन तब ही होना सुनिश्चित किया गया था जब ऋषिकेश में बसों की कमी पड़ जाती। अब यदि बाहरी राज्यों की बसों से चारधाम यात्री ले जाना बंद नहीं किया जाता है तो रोटेशन के पदाधिकारी एआरटीओ कार्यालय के बाहर और नटराज चौक पर खड़े होकर बाहरी राज्यों से बसों से तीर्थयात्रियों को उतार लेंगे। उन यात्रियों को अपनी बसों में भरेंगे। उसके बाद किसी भी अनहोनी के लिए परिवहन विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इस बैठक में भोपाल सिंह नेगी, विनोद प्रसाद भट्ट, जसपाल भंडारी, योगेश उनियाल, प्यारेलाल जुगरान, नवीन तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


ट्रैवल एजेंसियों के बाहर खड़े वाहनों के टायरों की हवा निकाली
ऋषिकेश। ट्रैवल एजेंसियों के बाहर खड़े बाहरी वाहनों के टायर की ट्रांसपोर्टरों ने हवा निकाल दी। इनका कहना है कि बाहरी वाहनों की वजह से स्थानीय टैक्सी संचालकों का नुकसान हो रहा है। लोकल रोटेशन के अध्यक्ष योगेश उनियाल ने बताया कि आईएसबीटी परिसर में अवैध जीप कमांडर वाहनों का संचालन हो रहा है। इससे आईएसबीटी में टैक्सियों में सवारी बिठाने से जाम की समस्या भी होती है। ट्रांसपोर्टरों ने वाहनों की हवा निकालने के बाद एसडीएम को ज्ञापन देकर अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में विजेंद्र कंडारी, नरेंद्र वर्मा, राधेश्याम व्यास, दिनेश कोठियाल, हेमंत डंग आदि थे। 

परिवहन विभाग ने 10 एजेंसियों को थमाया नोटिस
ऋषिकेश। आईएसबीटी में लोकल रोटेशन की शिकायत पर परिवहन विभाग ने ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 10 ट्रैवल एजेंसियों को नोटिस देकर लाइसेंस बनवाने के लिए कहा गया। एआरटीओ प्रर्वतन मोहित कोठारी ने बताया कि आईएसबीटी परिसर में अवैध ट्रैवल एजेंसियों की ओर से वाहनों का संचालन करने की शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के दौरान श्रीराम तीर्थ टूर कंपनी एंड ट्रैवल्स, हिमालय टूर एंड ट्रैवल, खंडूड़ी ट्रेवल्स, द क्रेजी एडवेंचर, बजरंग एडवेंचर टूर एंड ट्रैवल, कुंजापुरी टूर एंड ट्रैवल आदि के कागजातों की जांच की गई। साथ ही ट्रैवल एजेंसी का लाइसेंस बनाने के लिए औपचारिकता पूरी करने के लिए कहा गया। कई ट्रैवल एजेंटों ने जल्द ही लाइसेंस बनवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें