निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करतीं मेयर अनिता ममगाईं।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। रंभा नदी के जीर्णोद्घार को लेकर मेयर अनिता ममगाईं ने नमामि गंगे के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान वीरभद्र स्थित मीरा बेेन घाट के सौंदर्यीकरण जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। सोमवार को नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में मेयर ने कहा कि रंभा नदी का पौराणिक महत्व है। कहा कि वर्तमान में रंभा नदी की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है, जिसके सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। मौके पर उपस्थित नमामि गंगे के अधिकारियों के साथ मीरा बेन घाट एवं वीरभद्र स्थित निर्मल बाग के जीर्णोद्धार को लेकर मंथन किया गया। बैठक में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के पीयूष कुमार सिंह, डॉ पूरण चंद जोशी, नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजकुमार, सहायक अभियंता आंनद मिश्रवाण, सफाई निरीक्षक सचिन रावत आदि मौजूद रहे।