फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: वन क्षेत्र में फेंका जा रहा मेडिकल अपशिष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



वन विभाग बना है बेखबर, वन्यजीवों के लिए खतरा

देहरादून-ऋषिकेश मोटर मार्ग स्थित सात मोड के समीप बड़कोट रेंज के वन क्षेत्र में खुले में मेडिकल अपशिष्ट उडे़ला जा रहा है। जिससे वन्य जीवों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना है। जबकि वन विभाग इससे बेखबर है।

शहर और आसपास क्षेत्रों में संचालित चिकित्सा संस्थानों से रोजाना काफी मेडिकल अपशिष्ट निकलता है। नियमानुसार चिकित्सा संस्थानों से निकलने वाले अपशिष्ट को व्यवस्थित तरीके से निस्तारित करने की जिम्मेदारी भी संस्थान प्रबंधन की होती है। लेकिन कुछ चिकित्सा संस्थान इसका पालन नहीं कर रहे हैं। देहरादून-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर सात मोड के समीप वन क्षेत्र में मेडिकल अपशिष्ट फेंक रहे हैं। अपशिष्टों में दवाईयां, इंजेक्शन आदि शामिल हैं। जहां पर यह गंदगी फेंकी गई हैं उस रूट पर रोजाना हाथी समेत अन्य वन्य जीवों की आवाजाही रहती है। ऐसे में वन्य जीव इस गंदगी को खाता है तो उनके बीमार होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन






जी-20 कार्यक्रम के दौरान वन क्षेत्र में मेडिकल अपशिष्ट फेंका गया था। वन कर्मचारियों की मदद से उसे साफ किया गया था। गंदगी फेंकने वालों का कुछ पता नहीं लग रहा है। वन विभाग इन पर निगरानी बनाए हुए हैं। पकड़े जाने पर ऐसे लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। - धीरज सिंह रावत, रेंज अधिकारी बड़कोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें