04 त्रिवेणी घाट पर अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक अतुल कुमार चौकसे का स्वागत करतीं मेयर अनीता
- फोटो : RISHIKESH
मेयर अनीता ममगाईं ने त्रिवेणी घाट पर अंतरराष्ट्रीय अलट्रा मैराथन धावक अतुल कुमार का स्वागत किया। बुधवार रात गंगोत्री से गंगासागर तक पर्यावरण की सुरक्षा एवं युवाओं में अवसाद की भावना को दूर करने के उद्देश्य से लंबी यात्रा पर निकले 35 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार एवं 71 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विजेता अतुल कुमार त्रिवेणी घाट पहुंचे। यहां मेयर अनिता ममगाईं ने उनका स्वागत करते हुए कहा मन में विश्वास और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो किसी भी मुश्किल कार्य को मुमकिन बनाया जा सकता है। कहा कि उनकी यह यात्रा निश्चित ही गंगा और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में लोगों को जागरूक करने में सफल रहेगी। अतुल कुमार ने कहा कि विगत छह नवंबर को गोमुख गंगोत्री ग्लेशियर से उन्होंने अपनी यात्रा शुरू की थी। इससे पूर्व वह वर्ष 2018 में उत्तरी अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में 55 डिग्री सेल्सियस के तापमान में दौड़ लगाकर तिरंगा लहरा चुके हैं। वर्ष 2017 में नुबरा बेली सियाचिन मार्ग से उन्होंने खडूंगला टॉप को 20000 फीट की उचाई में दौड़ते हुए पार किया था।