फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मेयर शंभू पासवान ने दिलाई नामित पार्षदों को गोपनीयता की शपथ

Mon, 21 Sep 2026 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। नगर निगम कार्यालय में नवनियुक्त नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मेयर शंभू पासवान ने सभी नवनियुक्त नामित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मेयर ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए नगर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उत्तराखंड शासन के शहरी विकास अनुभाग की ओर से उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के तहत नगर निगम के लिए जितेंद्र पाल पाठी, सोनू पांडे, पूनम डोभाल, आशु अरोड़ा, गौरव कांत कैंथोला, सुमन रावत, ऋषि राजपूत और कमल शर्मा को नाम निर्दिष्ट सदस्य के रूप में नामित किया गया है। शपथ ग्रहण के दौरान मेयर पासवान ने कहा कि शहर के समग्र विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। नगर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने, मूलभूत सुविधाओं में सुधार और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। उन्होंने नवनियुक्त पार्षदों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता और पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। नवनियुक्त नामित पार्षदों ने शासन और महापौर का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें