फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मृतकों की आत्मा की शांति के लिए किया सामूहिक यज्ञ

Sun, 06 Sep 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। स्थानीय लोगों की ओर से नेपाल जलप्रलय में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक यज्ञ कर रविवार को उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। लोगों ने लापता लोगों के सकुशल होने की कामना की। रविवार को मिस्सरवाला सनातनपुरम वार्ड संख्या एक में सामूहिक यज्ञ आयोजित किया गया। पतंजलि योग समिति के सदस्यों के सहयोग से आयोजित सामूहिक यज्ञ में लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में आए पूर्व राज्यमंत्री करन बोरा ने कहा कि नेपाल जलप्रलय ने हम सभी को गहरे दुख और पीड़ा से भर दिया है। प्राकृतिक आपदा में जिन लोगों ने जान गंवाई है उनकी आत्माओं को परमात्मा अपने चरणों स्थान दें। योगाचार्य अमित सिंह बिष्ट ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करना हमारा दायित्व है। सामूहिक हवन यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थनाएं की गई। इस दौरान जितेंद्र सिंह, आंनद सिंह रावत, सुंदर सिंह सामंत, पंकज शर्मा, बलबीर सिंह मंगल सिंह नेगी, पुष्पा गुसाईं, कमला उप्रेती, रश्मि चौहान और सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें