फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विश्वकर्मा जयंती की तैयारियों कि लिए सजा बाजार

Wed, 16 Sep 2026 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- भगवान की ट्रेंडिंग प्रतिमाओं की बढ़ी मांग, जगह-जगह पंडाल सजाकर स्थापिना की हो रहीं तैयारियां
विज्ञापन

ऋषिकेश। विश्वकर्मा जयंती की तैयारियों के लिए तीर्थनगरी के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहर के कारखानों, वर्कशॉप, गैराज और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं की खरीदारी के लिए बाजार का रुख कर रहे हैं। शहर में जगह-जगह पंडाल सजाकर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं स्थापित करने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मूर्ति विक्रेता आशू चड्डा और वासु चड्डा ने बताया कि मूषक पर विराजमान भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा ट्रेंड में है। इसके अलावा कमल पुष्प और सिंहासन पर विराजमान भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं की भी खूब मांग हो रही है। इस वर्ष मांग को देखते हुए छोटी से लेकर बड़ी प्रतिमाएं ऑर्डर पर मंगाई गई हैं। बाजार में डेढ़ फीट से लेकर पांच फीट तक की प्रतिमाओं की सबसे अधिक मांग है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार भी प्रतिमाओं की मांग अच्छी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि बाजार में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं 150 रुपये से लेकर आठ हजार रुपये तक उपलब्ध हैं जबकि अधिकांश बड़ी प्रतिमाएं पहले ही बुक हो चुकी हैं। विश्वकर्मा जयंती पर शहर के बड़े वर्कशॉप से लेकर चौक-चौराहों तक पंडाल सजाए जा रहे हैं। यहां विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की जाएगी। वर्कशॉप और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोग प्रतिमाओं के साथ पूजा सामग्री की भी खरीदारी कर रहे हैं। मूर्ति विक्रेताओं के मुताबिक इस बार पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी, भूसा और लकड़ी के बुरादे से तैयार प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। इनमें प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया गया है जिससे विसर्जन के बाद प्रतिमा पानी में आसानी से घुलकर नष्ट हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें