फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: होटल के स्पा सेंटर में आई महिला का मंगलसूत्र गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्पा सेंटर के कर्मचारियों पर चोरी का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। थाना मुनि की रेती के तपोवन क्षेत्र स्थित एक होटल के स्पा सेंटर में गुजरात से आई महिला पर्यटक का सोने का मंगलसूत्र रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि शनिवार सुबह वह अपने पति के साथ स्पा करवाने के लिए तपोवन स्थित एक होटल में आई थी। स्पा करवाने के बाद वापस लौट गई। शाम को जब दोबारा स्पा सेंटर पहुंची तो देखा कि उसका सोने का मंगलसूत्र गायब है। महिला ने आरोप लगाया कि मंगलसूत्र सुबह उसके गले में था, स्पा के बाद भी मौजूद था। महिला ने होटल के स्पा कर्मचारियों पर मंगलसूत्र चोरी करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। स्पा कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें