फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्मैक तस्करी करते सहारनपुर का व्यक्ति गिरफ्तार

Wed, 21 Oct 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार शाम एआरटीओ कार्यालय के पास चेकिंग के दौरान 21.91 ग्राम स्मैक के साथ खुर्रम (38) निवासी शेखपुरा कदीम, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस को देखकर जंगल और रेलवे ट्रैक की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने करीब 30 मीटर पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी के पास गत्ते की डिब्बी में पारदर्शी पन्नी में रखी स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि स्मैक के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें