फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिरों में महा शिवरात्रि

Mon, 07 Mar 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
महा‌शिवरा‌त्रि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर डोईवाला नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं ने तैयारियां कर ली हैं। लच्छीवाला समेत कई स्थानों पर मेलों का भी आयोजन किया जा रहा है। सोमवार आज महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र के प्राचीन लच्छेश्वर शिव मंदिर लच्छीवाला, प्राचीन शिव मंदिर दूधली, प्राचीन शिव मंदिर रानीपोखरी में सर्वाधिक श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इसके अलावा शिव मंदिर प्रेमनगर बाजार, शिव मंदिर कुडकावाला, हर्रावाला, भानियावाला, थानों , माजरी ग्रांट, जौलीग्रांट और मिल कालोनी स्थित शिव मंदिर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। लच्छीवाला शिव मंदिर कमेटी की ओर से परिसर में दो दिवसीय मेला आयोजित किया जा रहा है। ग्राम प्रधान गीता सावन ने बताया कि मेले में मौत का कुआं, झूला और बच्चों की ट्रेन मुख्य आकर्षण हैं।

वहीं दूधली शिव मंदिर में भी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रेमनगर बाजार स्थित शिव मंदिर में शनिवार को महिलाओं की ओर से शिव भजन कीर्तन किया गया। मेलों को लेकर कोतवाली पुलिस ने भी मौके पर जाकर सत्यापन किया।
विज्ञापन



तीर्थनगरी और नीलकंठ में बढ़ी श्रद्धालुओं की आमद
सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व और कुंभ स्नान पर्व के चलते रविवार को तीर्थनगरी और नीलकंठ धाम में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ गई। इस दौरान काफी संख्या में वाहनों और पैदल मार्ग से शिवभक्त प्राचीन शिवधाम पहुुंचे। दोपहर के समय स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती क्षेत्र में यात्रियों की आमद एकाएक बढ़ गई। जिससे रामझूला पुल पर काफी भीड़भाड़ रही। इस दौरान बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।

सोमवार को अर्द्घकुंभ स्नान पर्व के दृष्टिगत रविवार को तीर्थनगरी से नीलकंठ तक शिव भक्तों की आमद अचानक बढ़ गई। कुंभ स्नान पर्व के दृष्टिगत ऐहतियातन प्रशासन और पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। इस दौरान बस ट्रांजिट कंपाउंड आदि स्थानों पर डॉग स्क्वॉयड टीम ने सुरक्षा के दृष्टिगत तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें