फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ : एसडीआरएफ के जवान संभालेंगे मोर्चा

Sun, 26 Jan 2025 02:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश की एसडीआरएफ फोर्स को उत्तरप्रदेश के डीजीपी की तरफ से अमृत स्नान में मोर्चा संभालने के लिए बुलाया गया है। प्रदेश के डीजीपी के आदेश पर एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट से एक कंपनी प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हो गई है। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रदेश के डीजीपी दीपम सेठ को इस संबंध में पत्र भेजकर यहां की एसडीआरएफ की मांग की थी। जिसे स्वीकार करते हुए डीजीपी दीपम सेठ ने प्रदेश की एक कंपनी को प्रयागराज महाकुंभ मेले में ड्यूटी के लिए रवाना किया है। जौलीग्रांट मुख्यालय में सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने 93 लोगों की एक कंपनी को हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए रवाना किया। यह कंपनी अपने साथ आधुनिक उपकरण ले गई है। प्रयागराज में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या और तीन फरवरी वसंत पंचमी को अमृत स्नान किया जाना है। जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावनाएं हैं। पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल ने कहा कि महाकुंभ मेले जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में उत्तराखंड एसडीआरएफ आपदा प्रबंधन, जनसुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई करेगी। सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एसडीआरएफ के अनुभवों, कार्यकुशलता व कार्यदक्षता को देखते हुए एसडीआरएफ की विशेष रूप से तैनाती की गई है। प्रयागराज रवाना करने से पहले सभी जवानों की ब्रीफिंग की गई। इस अवसर पर सहायक सेनानायक शांतनु पराशर, उपसेनानायक शुभांक रतूड़ी, स्वप्न किशोर सिंह, सुशील रावत, क्वार्टर मास्टर राजीव रावत आदि उपस्थित रहे।यह उपकरण ले गई साथ : एसडीआरएफ की टीम प्रयागराज में राफ्ट, ओवीएम मशीन, लाइफ जैकेट, फ्लोटिंग रोप, डीप डायविंग सूट, ऑक्सीजन सिलेंडर ले गई है। टीम 14 फरवरी तक प्रयागराज में तैनात रहेगी। टीम में दो इंस्टपेक्टर, सात एसआई, सात अतिरिक्त एसआई, 13 हेड कांस्टेबल, 49 कांस्टेबल, तकनीशियन और मेडिकल स्टॉफ शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें