ऋषिकेश। पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मधुबन आश्रम की ओर से विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में मधुबन आश्रमाध्यक्ष परमानंद दास महाराज ने बच्चों से भागवद गीता का अध्ययन करने का भी अनुरोध किया। कहा इससे वह अपना भविष्य में अच्छे नागरिक बनकर भारत की सेवा कर सकें। इस मौके पर समाज सेवी चंद्रवीर पोखरियाल, नवीन अग्रवाल, लोकेश मखीजा, हितेश मखीजा, सुरेंद्र कुमार, सुनील शर्मा, हर्ष कौशल, प्रभाकर भट्ट आदि शामिल रहे। संवाद