फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से वनों की सुरक्षा को कठपुतली शो प्रदर्शित कर किया जागरूक

विज्ञापन
प्रतीतनगर रायवाला में ग्रामीणों को वनाग्नि सुरक्षा की जानकारी देते मोतीचूर रेंज के वनकर्मी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
रायवाला। जंगलों को आग से बचाने के लिए आस-पास के ग्रामीणों को कठपुतली का शो दिखाकर जागरूक किया। शुक्रवार को प्रतीतनगर स्थित होस्यारी माता मंदिर परिसर में इको विकास समिति और मोतीचूर रेंज की ओर से संयुक्त रूप से कठपुतली शो का प्रदर्शन किया गया। कठपुतलियों के माध्यम से ग्रामीणों को जंगल की उपयोगिता और उसमें लगने वाली आग के दुष्परिणामों का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा आग लगने की सुचना देकर वन और वन्यजीवों के साथ पर्यावरण सुरक्षा प्रहरी बनने को प्रेरित भी किया। कार्यक्रम में रेंज अधिकारी महेंद्र गिरि, ग्राम प्रधान अनिल कुमार, प्रतीतनगर इको विकास समिति अध्यक्ष मुकेश भट्ट, उप प्रधान अंजना चौहान, बबीता रावत, सुनीता नेगी, वन दरोगा रविंद्र बहुगुणा, नरेंद्र गुसाई और ग्राम प्रहरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें