फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: डाक की व्यापक सेवाओं के प्रति किया जागरूक

Thu, 04 Dec 2025 01:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डोईवाला डाकघर की ओर से बुधवार को आयोजित ग्राहक जागरूकता अभियान में स्थानीय निवासियों को भारतीय डाक की व्यापक सेवाओं और सुविधाओं के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।इस पहल का उद्देश्य लोगों को न केवल पारंपरिक डाक सेवाओं जैसे स्पीड पोस्ट, पार्सल सेवाओं के बारे में जानकारी देना था, बल्कि उन्हें नवीनतम डिजिटल सेवाओं, वित्तीय समावेश योजनाओं और बचत योजनाओं के लाभों से भी परिचित कराना था।पोस्टमास्टर कृष्णगोपाल ने कहा कि डोईवाला डाकघर एक सार्वजनिक सुविधा और खुदरा विक्रेता है। जो डाक सेवाएं प्रदान करता है। जिनमें मुख्य रूप से पत्र और पार्सल स्वीकार करना, आधार अद्यतन का कार्य करना और डाक टिकट के अलावा स्टेशनरी बेचना है। उन्होंने कहा कि डाकघर में प्रदान की जाने वाली बैंकिंग सेवा, पैसा जमा और निकालने के लिए एटीएम सेवा, नकदी निकासी और लाभप्रद योजना के माध्यम से बचत योजनाओं को चलाना है। उन्होंने बताया कि लोगों को डोईवाला डाकघर से संबद्ध अन्य 11 डाकघरों जैसे लच्छीवाला, मारखम ग्रांट, बुल्लावाला, नांगल ज्वालापुर, नांगल बुंलदावाला, दूधली, भानियावाला, रेशम माजरी फतेहपुर टांडा, खैरी और बडोवाला आदि में भी सेवाएं मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें