ऋषिकेश। यूथ फॉर चेंज यूथ क्लब के सौजन्य से स्वामीनारायण घाट ऋषिकेश में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक किया गया। पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के उपयोग, बिजली-पानी बचाने, कचरा प्रबंधन, पौधारोपण के माध्यम से तापमान में आ रहे बदलाव को नियंत्रित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने दीक्षा, राशिका, निधि, रिंकी रुक्मणी, कल्पना, सुचिता, गुंजन, प्रियांशु, नवनीत, मानसी, जय मानसी, स्वाति, प्रिया, कृष्णा, संजना, निशा आदि शामिल रहे। वहीं परिवहन विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों को परिवहन विभाग ऋषिकेश की ओर से निशुल्क कूड़ादान भेंट किए गए। इस अवसर पर प्राविधिक निरीक्षक प्रदीप रौथाण आदि उपस्थित रहे। वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय बापूग्राम के परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पार्षद अनिल रावत, हर्षवर्धन रावत, राजेश कोटियाल, अविनाश सेमेल्टी, दीपक रावत, अनिकेत गुप्ता, मीनाक्षी, नीलम पायल, रेखा नेगी, रीता, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद