फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम जीएसटी से बढ़ेगा आत्मनिर्भर भारत : गैरोला

विज्ञापन
भानियावाला में आयोजित कार्यशाला में बोलते क्षेत्रीय विधायक: भाजपा
विज्ञापन
जौलीग्रांट। आत्मनिर्भर भारत संकल्प के तहत डोईवाला मंडल की एक कार्यशाला का आयोजन भानियावाला में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक बृजभूषण गैरोला और मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक गैरोला ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का आधार रोजगार कौशल और विकास है। कम किए गए जीएसटी दरों से व्यापार को बढ़ावा मिला है। महंगाई कम होने से लोग भी खूब खरीदारी कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष तड़ियाल ने कहा कि लोकल फॉर वोकल से आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल, ऊषा कोठारी, ईश्वर रौथाण, प्रदीप नेगी, केतन गुप्ता, मनोज कांबोज, आदेश पंवार, मनमोहन नौटियाल, संतोषी बहुगुणा, पूनम तोमर, राम मूर्ति ताई, जगत सिंह असवाल, सुशील जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें