फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष से दो लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष से शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने चार लाख रुपये की नकदी लूट ली। आरोप है कि जब इसकी शिकायत करने के लिए वह रायवाला थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की। सूचना पर कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और हंगामा कर दिया। लगभग चार घंटे तक कार्यकर्ता थाने के बाहर प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक भल्लाफॉर्म श्यामपुर निवासी नरेंद्र सिंह रावत भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात वह पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान से संबंधित बैठक में शामिल होकर छिद्दरवाला पहुंचे थे। यहां कुछ कार्यकर्ताओं को छोड़ने के बाद वह अपनी कार से लौट रहे थे।
रावत का आरोप है कि नेपाली फार्म तिराहे पर एक टेंपो चालक ने उनके साथ बदसलूकी की। इसके बाद जब वह यहां से चले गए तो रास्ते में कुछ अज्ञात युवकों ने उनका पीछा किया। खुद को बचाने के लिए वह अपने एक परिचित के कार्यालय में जाकर छुप गए और कार को उन्होंने कार्यालय के पास ही खड़ा कर दिया था। आरोप है कि इस दौरान वे युवक वहां पहुंच गए और उनकी कार में तोड़फोड़ करते हुए उसमें रखे दो लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह रावत ने आरोप लगाया कि वे जब रायवाला थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनका मुकदमा दर्ज करने से इन्कार कर दिया और बदसलूकी की। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दी। सूचना पर कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। करीब चार घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
नरेंद्र के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज
उधर टेंपों चालक गुमानीवाला निवासी पवन कुमार ने भी थाना रायवाला में नरेंद्र सिंह रावत के खिलाफ मारपीट और बदसलूकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना रायवाला प्रभारी कुलदीपं ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें