फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सडक खोदकर काम रोकने पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
घराट गली में सड़क निर्माण कार्य रोके जाने पर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने आक्रोश जताया। एसडीएम अपर्णा ढौडियाल को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की। मंगलवार को नगर के व्यापारियों ने एसडीएम अपर्णा ढौडियाल को बताया कि डोईवाला चौक से घराट गली की ओर सड़क बनाने का काम किया रहा था। लेकिन कुछ दिनों से निर्माण कार्य रोक दिया है। जिससे वाहन चालकों के अलावा राहगीरों को खोदी गई सड़क पर आवागमन करने में दिक्कतें आ रही हैं। दुकानदारी भी ठप है। इस दौरान मुकेश अग्रवाल, कविता, देवराज सिंह, संजय सक्सेना, आकाश, सूरज कौशल, प्रवीण अरोडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iखातों में भुगतान न मिलने पर किसानों में रोषI



शुगर मिल की ओर से गन्ना मूल्य की धनराशि बैंकों में किसानों के खातों में नहीं हस्तांतरित होने से किसानों में रोष है। कृषक फेडरेशन के उमेद वाेरा ने बताया कि गन्ना मूल्य भुगतान के लिए 20 जनवरी को धनराशि जारी होने की सूचना दी गई। दस दिन बाद भी किसानों के खातों में भुगतान नहीं पहुंचा है। जिससे किसानों में रोष है। कहा कि जल्द किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान दिया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें