फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ट्रंचिंग ग्राउंड की चहारदीवारी का विरोध करने पर 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



लालबीट में तीन जेसीबी और डंपर लेकर चहारदीवारी करने के लिए पहुंची थी नगर निगम की टीम

गुमानीवाला के लालपानी बीट में प्रस्तावित नए ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए चयनित भूमि पर चहारदीवारी करने के लिए गई टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। नगर निगम के अधिशासी अभियंता की शिकायत पर पुलिस ने 150 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं 52 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। जिनमें 30 पुरुष व 23 महिलाएं शामिल हैं। जबकि 19 ग्रामीणों को मौके पर हिदायत देकर छोड़ा गया।



शहर के बीचों बीच गोविंदनगर निगम क्षेत्र का कूड़ा डंप किया जा रहा है। कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए गुमानीवाला के लालपानी बीट में 10 हेक्टयर भूमि निगम को मिली है। सोमवार करीब 12 बजे निगम की टीम भारी पुलिस बल व प्रशासन के साथ यहां चहारदीवारी निर्माण के लिए पहुंची। निगम की टीम के पहुंचने की सूचना पर यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण विरोध के लिए एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने शहीद स्मारक पर टीम का विरोध किया।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम तीन जेसीबी, एक डंपर लेकर कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए चयनित स्थान पर पहुंची। यहां जैसे ही जेसीबी ने सीसी पोल लगाने के लिए खोदाई शुरु की तो ग्रामीण जेसीबी के आगे बैठ गए। करीब चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा। बाद में पुलिस ने लाठियां फटकार ग्रामीणों को तितर बितर किया। इस दौरान ग्रामीणों व पुलिस में धक्का मुक्की भी हुई। निगम की की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पोल लगाने के लिए खोदाई का कार्य शुरू किया।



- चहारदीवारी का कार्य शुरू हो गया। सोमवार को करीब 70 मीटर फाउंडेशन खोदी गई है। प्रयास है कि 10 दिन के भीतर चहारदीवारी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए। -राहुल गोयल, मुख्य नगर आयुक्त , नगर निगम।

- नगर निगम के अधिशासी अभियंता दिनेश प्रसाद उनियाल की शिकायत पर 150 अज्ञात के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों की पहचान कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 52 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कमलेश उपाध्याय, एसपी देहात।



- शीशमबाड़ा तरह होगा गुमानीवाला का हाल



- पुलिस की ओर से जब विरोध कर रहे लोगों को रोका जा रहा था कि तब स्थानीय लोगाें का कहना था कि नगर निगम गुमानीवाला को शीशमबाड़ा बनाने में जुटा है। उन्होंने कहा कि लालपानी बीट में नरेंद्रनगर, स्वर्गाश्रम, डोईवाला, भानियावाला, रानीपोखरी से हर दिन 15 से 20 ट्रक कूड़ा आएगा। कूड़े की बदबू से स्थानीय लोग कई बीमारियों की चपेट में आएंगे। अभी हम ट्रंचिंग ग्राउंड का विरोध कर रहे हैं आने वाले समय में इस क्षेत्र में बदबू चलेगी तब फिर सघर्ष करना पड़ेगा।

भारी विरोध के बीच बुलानी पड़ी और फोर्स

- भारी विरोध के बीच जब एक बस में भरकर लोगाें को हिरासत में लेकर ले जाया गया तो, जंगलात रोड से लोग लालपानी बीट पहुंचने लगे। इस दौरान पुलिस ने रास्ते में रोका तो लोग दूसरे रास्ते से मौके पर पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ती देख एसपी देहात कमलेश उपाध्याय को और फोर्स बुलाने के लिए फोन करना पड़ा।
विज्ञापन




जनता की नहीं सुन रहे विधायक

- विरोध के दौरान एक बुजुर्ग स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर अनीता ममगाईं के आवास पर धरने के लिए लोगों को बोल रहे थे। उनका कहना था कि नगर निगम प्रशासन ने गुमानीवाला में आबादी क्षेत्र से सटाकर नए ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि चयनित की है, जो कि गलत है। जबकि स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल हमारे चुने हुए विधायक हैं, वह जनता की आवाज नहीं सुन रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें