फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शिव महापुराण कथा सुनने से कष्ट होते हैं दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। दुर्गा चौक कंडल में स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथावाचक कृष्णानंद उनियाल ने कहा कि शिव महापुराण कथा में भगवान शिव की महिमा का वर्णन है। कथा सुनने या पढ़ने से मनोकामनाओं की पूर्ति, कष्टों से मुक्ति मिलती है। सावन महीने में कथा पढ़ने या सुनने से शिव प्रसन्न होते हैं, जिससे सांसारिक सुखों के साथ ही आध्यात्मिक बल भी मिलता है। इस अवसर पर सभासद राजेश भट्ट, पर्वत गिरी महाराज, उमा दत्त थपलियाल, आशीष उपाध्याय, प्रदीप सजवाण, मनोज उनियाल, शुभम चमोली, संजय डंगवाल, सरोजिनी थपलियाल, पुष्पा बिष्ट, सुंदरा राणा, भाग्यवती राणा, कमला राणा, सोनी बिष्ट, बबीता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें