फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लीलावती टीम प्रथम

Sun, 15 Mar 2026 02:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में गणित विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद लीलावती टीम प्रथम और आर्यभट्ट टीम द्वितीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि प्रो. सुशील शाक्य ने कहा कि गणित केवल संख्याओं और सूत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह तार्किक सोच, विश्लेषणात्मक क्षमता और समस्या समाधान की शक्ति को विकसित करता है। गणित विज्ञान, प्रौद्योगिकी और आधुनिक जीवन के लगभग हर क्षेत्र की आधारशिला है, इसलिए छात्रों को इसे उत्साह और जिज्ञासा के साथ सीखना चाहिए। कुलपति प्रो. एनके जोशी ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक और बौद्धिक कार्यक्रम विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को समृद्ध करते हैं और विद्यार्थियों में ज्ञान के प्रति जिज्ञासा, शोध की प्रवृत्ति और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। गणित विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता तोमर ने कहा कि यह दिवस गणित के प्रसिद्ध स्थिरांक पाई के प्रथम तीन अंकों 3.14 का प्रतिनिधित्व करता है। इसी कारण इस दिन को पाई डे के रूप में भी जाना जाता है। इस मौके पर डॉ. गौरव वार्ष्णेय, डॉ. पवन जोशी, सजल, मोनिका सती, नितिन गुप्ता, रश्मि राय, शिवानी, प्रियंका, गीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें