बड़कोट रेंज और राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। बृहस्पतिवार देर रात ग्राम पंचायत साहबनगर में गुलदार ने ग्रामीण बलवंत सिंह रमोला के घर के आंगन से उनके पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। इस घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में है। बलवंत सिंह रमोला ने सुबह उठकर देखा कि उनका कुत्ता घर में नही हैं तो उसकी खोजबीन की। गेहूं के खेत में कुत्ते का शव मिला। ग्रामीणों ने बताया कि शाम होते ही हाथी व गुलदार गांव के आसपास दिखाई दे रहे हैं जिससे ग्रामीण दहशत में हैं।