फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ढालवाला। नगर क्षेत्र को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद मुनि की रेती की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 16 चालान काटकर दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला। सोमवार को पालिका टीम ने सफाई निरीक्षक कमल सिंह चौहान के नेतृत्व में कैलाश गेट, आस्था पथ, गंगा रिजॉर्ट मार्ग, शीशम झाड़ी, जानकी सेतु और चौदह बीघा क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलिथीन का उपयोग करने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों व व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 16 चालान किए गए तथा दो रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान ने व्यापारियों और आमजन से अपील की कि वे प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलिथीन का प्रयोग न करें और कूड़ा केवल नगर पालिका के कूड़ा वाहनों में ही डालें। उन्होंने नगर की स्वच्छता और स्वच्छ व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सभी से सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें