फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चाभी हुई गुम, ताला तोड़ देखे आईडीपीएल के दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च न्यायालय के आदेश पर संयुक्त टीम ने दस्तावेजों को देखा, मिले सुरक्षित
विज्ञापन


आईडीपीएल के विचाराधीन मामले में कॉलोनी और फैक्ट्री से जुड़े जरूरी दस्तावेजों के सुरक्षित होने की जांच के लिए पहुंची टीम से चाभी गुम हो गई। चाभी नहीं होने पर टीम ने मजबूरी में ताला तोड़कर दस्तावेज खंगाले। उच्च न्यायालय के आदेश पर टीम पहुंची थी। टीम में आईडीपीएल, वन विभाग और तहसील प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीओ अनिल रावत के नेतृत्व में वन विभाग की टीम आईडीपीएल फैक्ट्री पहुंची। टीम के साथ तहसीलदार सुशीला कोठियाल और लेखपाल शोभाराम जोशी भी रहे। वन विभाग को हैंडओवर की गई प्रशासनिक भवन की चाभी विभाग से कहीं गुम हो गई। काफी तलाश के बाद भी चाभी नहीं मिलने पर उसके गुम होने की सूचना पुलिस चौकी में दी गई। संयुक्त टीम ने ताला तोड़कर दस्तावेजों की जांच की। एसडीओ वन विभाग अनिल रावत ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आइडीपीएल प्रशासन को दस्तावेजों के सुरक्षित होने की जांच की गई। दस्तावेज सुरक्षित पाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें