राजकीय उपजिला चिकित्सालय में कायाकल्प की तीन सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने मरीजों व तीमारदारों से बातचीत कर फीडबैक लिया। राजकीय उपजिला चिकित्सालय में सोमवार को सुबह करीब 10 बजे कायाकल्प की तीन सदस्यीय टीम पहुंची। जो यहां करीब दो बजे तक रही। इस दौरान टीम ने अस्पताल में सफाई, डाॅक्टरों व कर्मचारियों का व्यवहार, उपकरणों का रखरखाव आदि के बारे में मरीजों व तीमारदारों से फीड बैक लिया। टीम ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, लैब, प्रसव कक्ष, ओपीडी आदि का भी बारीकी से जायजा लिया। कायाकल्प के तहत अस्पतालों के तीन निरीक्षण होते हैं। यह राजकीय उपजिला चिकित्सालय का अंतिम निरीक्षण था। इस निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर रैंकिंग की घोषणा की जाएगी। कायाकल्प की टीम में डॉ. विक्रम, आरती कपरूवाण, वंदना ठाकुर आदि शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डाॅ. पीके चंदोला, डॉ. यूएस खरोला आदि मौजूद रहे।